
महाशिवरात्रि, भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पावन और शुभ पर्व है। यह दिन आत्मचिंतन, भक्ति, और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। सावन में शिव पूजा का विशेष महत्व है। यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान की गई पूजा, व्रत और उपवास का फल कई गुना अधिक मिलता है, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, और पुष्प अर्पित कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य मिलन हुआ था, इसलिए यह शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। शिव आराधना से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि जीवन में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक जागरूकता भी प्राप्त होती है। यह पर्व हमें संयम, आस्था और आंतरिक शक्ति का सन्देश देता है।